फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल लेवल गढ़वाल फुटबाल कप का रोमांच आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। स्व. शशिधर भट्ट स्मृति खेल संस्था की ओर से राष्ट्रीय स्तरीय शशिधर भट्ट स्मृति गढ़वाल फुटबाल कप का आगाज आज 30 दिसंबर रविवार से राजकीय स्पोटर्स स्टेडियम कोटद्वार में होगा। 06 जनवरी तक चलने वाली प्रतियोगिता में देश की प्रतिष्ठित फुटबाल टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार भट्ट और सचिव सुनील रावत ने बताया कि गढ़वाल फुटबाल कप का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक करेंगे। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में राष्ट्रीय स्तर की 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। जिसमें गढ़वाल रेजीमेंट सेंटर लैंसडौंन, लखनऊ, देहरादून, उत्तराखंड पुलिस, दिल्ली, यूनाइटेड कोटद्वार, बीईजी रुड़की, गढ़वाल हीरोज, यंग ब्वाइज होसंगाबाद, ग्वालियर और यूनाइटेड पंजाब की टीमें शामिल हैं।
बताया कि 30 दिसंबर को प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच 10:30 पर पूल ए में गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट सेंटर और लखनऊ की टीम के बीच खेला जाएगा। इसी दिन दोपहर बाद 01 बजे दिल्ली और कोटद्वार की टीमों के बीच मैच होगा। 31 दिसंबर को पहला मैच गढ़वाल रेजिमेंट और देहरादून, दूसरा मैच उत्तराखंड पुलिस और दिल्ली के बीच होगा। 01 जनवरी को पहला मैच लखनऊ और देहरादून, दूसरा मैच उत्तराखंड पुलिस कोटद्वार के बीच होगा। 02 जनवरी को पूल बी में बंगाल इजीनियर्स ग्रुप (बीईजी) रुड़की और यंग व्वाइज होशंगाबाद, दूसरा मैच गढ़वाल हीरोज और यूनाइटेड पंजाब के बीच होगा। 03 जनवरी को ग्वालियर और झांसी रेलवे की टीम प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन

फुटबाल कप का फाइनल मुकाबला 6 जनवरी को खेला जाएगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत होंगे। उन्होंने क्षेत्र के खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें