फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमेह के प्रति रैली निकालकर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। लायंस क्लब डायनामिक एवं जीआईसी कोटद्वार की ओर से बुधवार को रैली निकालकर लोगों को मधुमेह के प्रति जागरूक किया गया। रैली में 200 छात्र-छात्राओं और बीएड प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मालवीय उद्यान से शुरू हुई रैली को लायंस क्लब डायनामिक के अध्यक्ष सुरेंद्र खट्टर और प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मालवीय उद्यान से झंडाचौक होते हुए विद्यालय परिसर तक पहुंची। विद्यालय में पंडित जवाहर लाल नेहरू का स्मरण किया गया। बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। क्लब की ओर 50 बच्चों को शब्दकोष दी गई। इस मौके पर सचिव श्रेया श्रीवास्तव, आलोक माहेश्वरी, अश्वनी भाटिया, अश्वनी गुप्ता, सौरभ भाटिया और विपिन अग्रवाल मौजूद रहे। रैली का संचालन शिक्षक संतोष नेगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें