फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेगुलर पुलिस करेगी बच्ची से दुराचार के प्रयास मामले की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। लैंसडौन तहसील के लंगूर पल्ला-तीन पटवारी सर्किल के एक गांव में दस साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत और दुराचार की कोशिश के आरोपी को राजस्व पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। लैंसडौन के नायब तहसीलदार ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद मामले की रिपोर्ट एसडीएम के माध्यम से डीएम पौड़ी को भेज दी है, जिसमें मामले की जांच राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को सौंपने की मांग की गई।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह रावत ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करा दिया गया है। जल्द ही उसके बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए जाएंगे। बताया कि राजस्व पुलिस की ओर से तीन दिन पहले मामले में आईपीसी की धारा 376, 511 और 9/30 पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। राजस्व पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दे रही है। बताया कि मामले की जांच रेगुलर पुलिस से कराने के लिए जिलाधिकारी को संस्तुति सहित रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें