फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौड़िया फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच यूपी बार्डर स्थित कौड़िया रेलवे फाटक के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिससे यूपी के नजीबाबाद स्थित आरपीएफ और थाना पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

आरपीएफ के वरिष्ठ उपनिरीक्षक महावीर सिंह नेगी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब सवा सात बजे बिजनौर वन प्रभाग के कौड़िया रेंज कार्यालय के समीप नजीबाबाद से कोटद्वार आने वाली मसूूरी पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत की खबर मिली। ट्रेन के चालक ने कोटद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचकर इसकी सूचना दी। आरपीएफ ने घटना की जानकारी नजीबाबाद थाने में दी। मृतक की पहचान कोटद्वार के कौड़िया निवासी सोनू (22) पुत्र स्व. रघुवीर सिंह के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। नजीबाबाद पुलिस के एसआई चांद मियां ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर परिजनों के अनुरोध पर शव उनके हवाले कर दिया। परिजनों ने बताया कि सोनू शनिवार सुबह घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें