फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा बूथ स्तर पर कराएगी लाभार्थी सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भाजपा की बैठक में मोदी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर हर बूथ पर लाभार्थी सम्मलेन कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

कोटद्वार कैंप कार्यालय में हुई भाजपा की बैठक में जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि 11 जून को कोटद्वार में नगर निगम के प्रेक्षाग्रह में सुबह दस बजे से लाभार्थी सम्मलेन का आयोजन किया जाएगा। इसमें पौड़ी जनपद से समस्त प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी और बूथ स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। सम्मलेन में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक और वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत शिरकत करेंगे। बिष्ट ने कहा कि सम्मेलन में उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्टैंडअप योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मुद्रा बैंक योजना समेत सभी योजनाओं के लाभार्थी शामिल होंगे। लाभार्थी अपने अनुभव भी सबके साथ साझा करेंगे। इस अवसर पर जिला महामंत्री बिरेंद्र रावत, जिला सचिव मोहन सिंह नेगी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज, मनीष शर्मा, चंद्रमोहन जसोला, गोविंद लड्ढा, शांतनु रावत, सुरेश शर्मा, गौरव मिश्रा, राजेश जोशी, गजेंद्र मोहन धस्माना, सुरेंद्र बिजल्वाण व मोहित मौर्या आदि मौजद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें