फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी के लिए सामान खरीदने जा रहे व्यक्ति को हाथी ने मौत के घाट उतारा-COORDINATION

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की लालढांग रेंज के गढ़ाकोट जंगल में हाथी ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीण बेटी की शादी का सामान खरीदने गांव के पैदल रास्ते से लालढांग बाजार जा रहा था। सूचना मिलते ही ग्रामीण, राजस्व और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कोटद्वार में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

घटना बुधवार शाम करीब साढ़े तीन बजे की है। राजस्व उपनिरीक्षक मनोहर सिंह ने बताया कि दुगड्डा ब्लाक के दूरस्थ गांव नाथूखाल निवासी भोपाल सिंह भंडारी (50 वर्ष) पुत्र नारायण सिंह अपनी बेटी की शादी की खरीदारी के लिए तीन अन्य लोगों के साथ पैदल रास्ते से लालढांग जा रहे थे। रास्ते में मैदान चौकी से चार किमी नीचे लालढांग रेंज के गढ़ाकोट बीट प्रथम में वह पानी पीने के लिए रुके। चारों लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए नदी में उतर गए। तभी अचानक हाथी के वहां आ धमकने से अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने को चारों लोग अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे। इसी दौरान भोपाल सिंह को हाथी ने कुचल डाला।
भोपाल सिंह के साथी जौरासी निवासी किरन डबराल ने बताया कि हाथी के हमले में भोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जैसे ही वे लोग शव के पास जाने लगे तो हाथी ने उन्हें दौड़ा दिया। साथियों ने घटना की जानकारी वन विभाग और ग्रामीणों को दी। लालढांग के रेंजर वीरेंद्र पाल ने बताया कि मृतक के परिजनों को कुल अनुग्रह राशि तीन लाख रुपये की एक तिहाई धनराशि करीब 90 हजार तात्कालिक सहायता के रूप में रुपये दिए जा रहे हैं। घटना की खबर से घर में शादी समारोह की खुशी मातम में बदल गई। भोपाल की बेटी की एक पखवाड़े बाद ही 24 जून को शादी होनी थी। घटना से पूरा गांव शोक में डूबा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें