फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की फिल्म भारत में अहम भूमिका में नजर आएंगे लैंसडौन के सुशील

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में लैंसडौन के गांव बौंठा के सुशील बौंठियाल महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म निर्माता निदेशक अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग आजकल भारत और विदेश में चल रही है। दिनेश बौंठियाल तथा सरिता बौंठियाल के घर जन्मे सुशील बड़े व छोटे पर्दे में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेर रहे हैं। उत्तराखंड के इस सितारे को फिल्म निदेशक अली अब्बास जफर तथा प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री ने बॉलीवुड सितारे सलमान खान तथा प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म भारत के लिए साइन किया है। लैंसडौन व बौंठा गांव में अपने परिजनों व मित्रों से मिलने आए सुशील ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि फिल्म में उनका किरदार नेगेटिव मौलवी का है, जो दो धर्मों के बीच वैमनस्यता फैलाते हुए उनकी भावनाओं को उद्वेलित करता है। इससे पहले वह शाहरुख खान के साथ बिल्लू बारबर, अक्षय कुमार के साथ ओ माई गॉड, जूही चावला के साथ गुलाब गैंग समेत छोटे पर्दें पर कलर्स चैनल के धारावाहिक ‘फुलवा’, लाइफ ओके के सीरियल ‘गुस्ताख दिल’, जीटीवी के धारावाहिक ‘साराजीनी’, सोनी के ’क्राइम पेट्रोल‘ में अपनी अदाकारी से सबका मन मोह चुके हैं। कलर्स में चल रहे धारावाहिक ‘सावित्री देवी कालेज एंड हास्पिटल’ में अपने अभिनय से सुर्खियां बटोर रहे हैं।
विज्ञापन


फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें