कोटद्वार। भारत सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल में शहीद दिवस के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान क्रांतिकारियों सरदार भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शुक्रवार को रिखणीखाल महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य हितेश कुमार जोशी ने क्रांतिकारियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की जलाई क्रांति की लौ ने युवाओं के मन में आजादी के लिए दीवानगी पैदा कर दी थी। कहा कि देश के प्रति अपने प्राण न्यौछावर करने वाले इन वीर शहीदों की कुर्बानियों को देश कभी नहीं भुला सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए युवाओं को धर्म एवं जाति की राजनीति से दूर रहकर कार्य करना होगा।
इस मौके पर प्राध्यापक डा. डीएम नेगी, डा. बीपी उनियाल, डा. संगीता मिश्रा, सुरजीत कंडारी आदि मौजूद रहे।
उधर, जिला कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही अमर शहीदों के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इन अमर शहीदों की बदौलत ही देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हो पाया है। जिसके लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। इस मौके पर डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, संजय मित्तल, पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजना रावत, शकुंतला चौहान, अंजू पुंडीर, दर्शन सिंह रावत, बीडी नवानी, चंद्रमोहन सिंह रावत, मनोज सिंह रावत, भारत सिंह रावत, हरीश बिष्ट, राकेश मित्तल, सुनीता बिष्ट, कमला शाह व शहनाज शम्सी मौजूद थे।
-फोटो