कोटद्वार। स्व. सरोजनी देवी लोक विकास समिति की बैठक में घराट-मुंडला मार्ग के निर्माण में किए गए संघर्ष पर चर्चा की। कहा कि मार्ग निर्माण के लिए लंबे समय से मांग करती आ रही समिति के लगातार संघर्ष के बाद लोनिवि दुगड्डा ने मार्ग निर्माण की कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे जल्द ग्रामीण मार्ग सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
सोमवार को बसोली गांव के शिव मंदिर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने की। उन्होंने कहा कि कड़े वन अधिनियमों की बाधाओं में लंबित पड़े घराट-मुंडला मोटर मार्ग निर्माण के लिए समिति कई सालों से संघर्ष कर रही थी। अब घराट-मुंडला मार्ग के निर्माण की कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे क्षेत्रवासियों को जल्द ही मार्ग की सुविधा मिलने की आशा है।
बैठक में राजेंद्र सिंह नेगी, रमेश भंडारी, कुंवर सिंह राणा, धीरज सिंह, अरुण सिंह, रोशन सिंह, आलम सिंह, मेहरबान सिंह, दर्शन सिंह, चंदन सिंह, राकेश सिंह, रविंद्र सिंह, महिपाल सिंह, मंगल सिंह, रविंद्र चंदन सिंह, मनोज सिंह, महेंद्र सिंह व राकेश आदि मौजूद रहे।
-फोटो