कोटद्वार। रमन राणा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से आक्रोशित परिजनों ने रविवार को कोतवाली में जमकर हंगामा काटा। परिजनों ने मृतक के साथी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।
14 दिसंबर को कंडारी कालोनी निवासी रमन राणा के परिजनों ने कोटद्वार पुलिस पर रमन की मौत का खुलासा नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में रात के साढ़े बारह बजे तक रमन अस्पताल से निकला था। ऐसे में दो घंटे के अंदर उसकी मौत कैसे हो गई। इसके लिए पुलिस उसके दोस्त को गिरफ्तार नहीं कर रही है। कहा कि मृतक का मोबाइल और पर्स भी नहीं मिला है। पुलिस मामले में कार्रवाई से बचने के लिए नजीबाबाद पुलिस का मामला बताकर पल्ला झाड़ रही है।
कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि युवक का शव यूपी की सीमा में मिला था, इसलिए कोटद्वार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर नजीबाबाद थाने को स्थानांतरित कर दी है। अब जो भी कार्रवाई होगी, वह नजीबाबाद पुलिस द्वारा की जानी है। उन्होंने कोटद्वार पुलिस द्वारा उन्हें पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
-फोटो