कोटद्वार। कोटद्वार तहसील में अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकत्रियों का कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हठधर्मिता अपनाकर उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। कहा कि जल्द ही उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरेंगी और उग्र आंदोलन करेंगी। सरकार उन्हें उग्र आंदोलन के लिए मजबूर न करे।
बृहस्पतिवार को दुगड्डा ब्लाक की आशा कार्यत्रियों ने कोटद्वार तहसील में एकत्रित होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन अध्यक्ष प्रभा चौधरी ने कहा कि अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर सभी आशा कार्यकत्री लंबे समय धरना-प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन प्रदेश सरकार हठधर्मिता का रवैया अपना रही है। कहा कि आशाएं अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रही हैं। सरकार द्वारा इस मामले में कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे आशाओं में प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आशा कार्यकत्रियां उग्र आंदोलन करने को विवश होंगी।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष मीरा नेगी, नीलम, उषा देवी, भागीरथी भंडारी, रोशनी जदली, सुमित्रा भट्ट, विनिता काला, विमला जोशी, मीना रावत, सीमा शाही, उमा देवी, संजू नेगी, अनीता घिल्डियाल, कलावती, सीमा देवी, बसंती देवी, ज्याति रावत व पूनम डोभाल आदि मौजूद रहे।
-फोटो