फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम साहब, आए दिन नदारद रहते हैं मिनी बैंक के सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ढकसुण रमेश चंद्र बौंठियाल ने उपजिलाधिकारी लैंसडौन से मिनी बैंक में आए दिन ताले पड़े होने की शिकायत की। कहा कि सचिव के मिनी बैंक में न रहने से ग्रामीण परेशान हैं। एसडीएम को सौंपे शिकायती पत्र में कहा कि उक्त कर्मचारी 22 से 29 नवंबर तक बैंक से गायब रहा। इससे ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जब भी कर्मचारी को बैंक में उपस्थित रहने को कहा गया तो वह ग्रामीणों को उल्टा देख लेने की धमकी देता है। कहा कि 29 नवंबर को बैंक कर्मचारी के अनुपस्थित रहने पर ग्रामीणों ने क्षुब्ध होकर बैंक में अपना ताला भी जड़ दिया। बताया कि मिनी बैंक में 22 से 30 नवंबर तक ताले लटके हुए हैं। जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक ओपी नेगी ने बताया कि उक्त मामले की सूचना उनके द्वारा आवश्यक कार्रवाई के लिए सहायक विकास अधिकारी सहकारी समितियां जयहरीखाल को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें