दुगड्डा। दुर्गा देवी मंदिर के निकट रविवार को नेशनल हाईवे 534 पर एक युवक का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन ने उसे कुचल दिया होगा। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार सरकारी अस्पताल में भेज दिया है। नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग में रविवार को दुगड्डा पुलिस को सूचना मिली कि दुर्गा देवी के निकट एक शव सड़क के किनारे पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। दुगड्डा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक खजान सिंह ने बताया कि युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक की उम्र करीब 22 साल होगी।