कोटद्वार। कोटद्वार रेलवे स्टेशन का रेल टिकट आरक्षण का काम रविवार को आठ घंटे ठप रहा। इससे यात्रियों को निराश होकर लौटना पड़ा। रविवार सुबह रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इससे रेल टिकट आरक्षण का काम ठप हो गया। जानकारी मिलते ही स्टेशन मास्टर आशीष कुमार बिष्ट ने दूसरे रेलवे स्टेशनों से संपर्क किया तो पता चला कि ऊपर से ही कोई तकनीकी खराबी आई है।
टिकट आरक्षित करवाने आए सुधीर कुमार जखवाल, राकेश शर्मा, पंकज सिंह नेगी, यशपाल बढ़थ्वाल ने बताया कि वह सुबह यहां पहुंचकर जानकारी मिली कि आरक्षण का काम ठप पड़ा है। इसके चलते कई लोगों कोे बसों से सफर करना पड़ा।
कोटद्वार रेलवे स्टेशन के अधीक्षक एसके पांडेय ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते आरक्षण का काम ठप हो गया था। अब सोमवार सुबह से रेलवे टिकट आरक्षित हो पाएंगे।