फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2017 में दीपक ने प्राप्त की 13वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित भारतीय इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2017 में कोटद्वार कालाबड़ निवासी दीपक थपलियाल ने 13वीं रैंक प्राप्त कर अपने परिजनों, गुरूजनों और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

शिक्षक अखिलेश बुड़ाकोटी ने बताया कि कालाबड़ निवासी विनोद कुमार थपलियाल के पुत्र दीपक थपलियाल ने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा टीसीजी पब्लिक स्कूल से प्राप्त की है। इसके बाद पंतनगर विश्वविद्यालय में सिविल इंजीनियरिंग से बीटेक किया। वर्तमान में दीपक आईआईटी दिल्ली से एमटेक कर रहे हैं। बताया कि दीपक के पिता विनोद थपलियाल आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है और माता गृहणी है। दीपक ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के लिए वह नियमित 12 घंटे पढ़ाई करता था और एक साल की कोचिंग दिल्ली में रहकर की है। कहा कि ईमानदारी और लगन से की गई मेहनत कभी बेकार नहीं जाती, लगातार प्रयास करने वाले को एक दिन सफलता जरूर मिलती है। दीपक की सफलता पर शिक्षक अरविंद दुदपुड़ी, जयवीर नेगी, अरविंद बौंठियाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बताया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें