फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल में नहीं बन सका 23 किमी भौन-द्वारी मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धुमाकोट। 23 किमी लंबी भौन-द्वारी सड़क पिछले 10 साल में भी पूरी नहीं बन पाई है। लोनिवि के लैंसडौन डिविजन के अंतर्गत आने वाली इस सड़क निर्माण के दौरान जिन लोगों की जमीन अधिग्रहीत की गई उन्हें उसका मुआवजा तक नहीं मिला है।
2007-08 में तत्कालीन सीएम मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी (रिटा.) के कार्यकाल में 23 किमी भौन-द्वारी मोटरमार्ग स्वीकृत हुआ था। सड़क की कटिंग के बाद अन्य कार्य शेष रह गए। उनके सीएम पद से हटते ही सड़क निर्माण कार्य बंद हो गया।
विज्ञापन

सड़क के न बनने से भौन, सुकरौ, द्वारी, गवाणा, नावी मल्ली, नावी तल्ली, डणधार, तोल्यूंडांडा, पासीखाल समेत एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष दीनदयाल कंडारी का कहना है कि आधी अधूरी इस सड़क पर जीप टैक्सियों का संचालन भी मुश्किल है। इस संबंध में लोनिवि लैंसडौन के अधिशासी अभियंता दिनेश बिजल्वाण ने कहा कि सड़क का कार्य पूरा करने और मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें