फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को मजबूती देने के लिए एक हों कार्यकर्ता: अमरजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी बैठक में कांग्रेस के डीआरओ अमरजीत सिंह ने पार्टी संगठन को मजबूत प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं को एजजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत में कांग्रेस की जड़े बहुत गहरी है, वर्तमान में भाजपा के द्वारा लोगों को गुमराह करते हुए सब्जबाग दिखाये जा रहे है। जबकि कांग्रेस सरकारों ने जमीनी हकीकत को समझते हुए विकास कार्यो को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अमरजीत कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनावों में जनता से भ्रष्टाचार, महंगाई, काला धन, राम मंदिर, गरीब, किसान, पिछडे, तथा अल्पसंख्यक लोगों को विकास कश्मीर में धारा 370 सहित दर्जनों समस्याओं का समाधान करने का वादा किया था, लेकिन तीन साल के कार्यकाल में एक भी मुद्दा हल नहीं हो सका है। उन्होंने कांग्रेस के अनुसांगिक संगठन एनएसयूआई, सेवादल, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से आगामी 2019 के लोक सभा चुनाव सहित नगर पालिका तथा पंचायतों के चुनावों में कांग्रेस की जीत का परचम लहराने के लिए संगठन को मजबूती देने की अपील की।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल, रिखणीखाल के ब्लॉक अध्यक्ष दीन बंधु बलोधी, जयहरीखाल के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नेगी, यमकेश्वर के ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र राणा, नैनीडांडा के ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह सहित कोटद्वार के कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें