फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार में मूसलाधार बारिश, झंडाचौक लबालब

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बृहस्पतिवार को हुई मूसलाधार बारिश से नगर की ह्दयस्थली कहे जाने वाले झंडाचौक पानी से लबालब हो गया। सड़क तालाब में बदल गई, जिसमें वहां खड़े दोपहिया वाहन आधे पानी में डूब गए। पानी में डूबे वाहनों को बारिश रुकने के बाद ही बाहर निकाला गया। बारिश के कारण स्टेशन रोड पर बड़े-बड़े गढ्डें बन गए हैं, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर से शुरू हुई मूसलाधार बारिश से नगर की कई सड़कों पर पानी भर गया। झंडाचौक में बारिश के कारण दुकानों के अंदर तक पानी घुस गया। हालांकि दुकानदारों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। दुकानदारों ने भी अपने बाहर रखे सामान को अंदर कर दिया। बारिश इतनी तेज थी कई लोग अपने आवश्यक कार्य को निपटाने के लिए रेनकोट पहनकर बाजार निकले। दुकानदार अंकित अग्रवाल और गुंजन भाटिया ने कहा कि बारिश के कारण झंडाचौक से स्टेशन रोड की ओर जाने वाली सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गढ्ड़ेे हो गए है। जो बारिश के पानी से भरे होने के कारण नजर नहीं आ रहे हैं। इन गड्ढों में फंसकर यहां से वाहनों पर आवाजाही करने वाले कई लोग चोटिल हो रहे हैं। कहा कि शीघ्र ही इन गढ्ड़ों को नहीं भरा गया तो यहां कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें