फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में रखे गए प्रस्तावों पर वन मंत्री के मौन साधने पर भड़की कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को हुई नगर निगम की बोर्ड बैठक में रखे गए प्रस्तावों पर क्षेत्रीय विधायक एवं वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत द्वारा मौन साधे जाने पर गहरा रोष जताते हुए उनके खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रविवार को बदरीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां उन्होंने कार्यकारी अध्यक्ष महावीर सिंह रावत एवं महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल की अगुवाई में क्षेत्रीय विधायक एवं वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकारी जिलाध्यक्ष महावीर सिंह रावत ने कहा कि नगर निगम बोर्ड को क्षेत्रीय विधायक से विकास कार्यों की घोषणा की उम्मीद थी, लेकिन वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने सदन में रखे गए महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर न तो ध्यान दिया और न ही समस्याओं के समाधान के लिए सदन को ठोस आश्वासन ही दिया। दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त गूलों सहित मालन, सुखरो, खोह, सिमलचौड़, ग्वालगढ़ सहित मालन नदी से नंदपुर, पदमपुर, कोटला में हुए भारी नुकसान, तेलीस्रोत, पनियाली, शीतलपुर में हुए भूकटाव को रोकने के लिए सुरक्षा दीवार के प्रस्ताव को वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत द्वारा नजरअंदाज करना क्षेत्रवासियों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्षदों ने बोर्ड बैठक में अघोषित विद्युत कटौती और पानी की किल्लत का मुद्दा उठाया तो काबीना मंत्री ने शासन स्तर से समस्या के समाधान का आश्वासन तक नहीं दिया। इससे लगता है कि वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत बोर्ड बैठक में समस्याओं के समाधान के लिए नहीं, बल्कि किसी अन्य मकसद से आए थे। प्रदर्शनकारियों में शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, विपिन डोबरियाल, पार्षद अनिल रावत, नईम अहमद, सूरज प्रसाद कांति, रमेश चंद खंतवाल, कृपाल सिंह नेगी, सतीश डबराल, महेंद्र सिंह, जितेंद्र भाटिया, प्रेम सिंह रावत, अर्जुन पुंडीर, धीरेंद्र बिष्ट, बृजपाल सिंह नेगी, दिनेश गुसाईं, सतेंद्र सिंह असवाल, प्रमोद भंडारी, विजय नारायण सिंह, कै. सतेंद्र सिंह नेगी, राम सिंह रावत, दर्शन सिंह रावत, अमित राज सिंह, मनोज रावत, हर्षिता व कुंवर सिंह रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें