फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान और बारिश ने गर्मी से दी राहत, पेड़ टूटने से लोग रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/कालागढ़/धुुमाकोट/यमकेश्वर। बुुधवार तड़के तीन बजे कोटद्वार, कालागढ़ और निकटवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश हुई। इससे जहां भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली, वहीं पहाड़ों में प्राकृतिक स्रोत और गदेरे रिचार्ज हो गए, लेकिन बगीचों में आम और लीची की फसल को नुकसान पहुंचा और कई पेड़ों के गिरने से विद्युत आपूर्ति बदहाल रही।
विज्ञापन

कोटद्वार में तड़के तीन बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं सनेह क्षेत्र और भाबर में कई बगीचों में आम और लीची की फसल केे नुकसान पहुंचा। भाबर में कई पेड़ बिजली की तारों पर गिर गए, जिसके कारण यातायात और विद्युत आपूर्ति कई घंटे बाधित रही।
कालागढ़ में बारिश के साथ आए तूफान ने क्षेत्र में जमकर कहर बरपाया। इससे बिजली की लाइन टूटकर गिर गई। बिजली के अभाव में पेयजल आपूर्ति व मार्ग अवरुद्ध होने से यातायात ठप हो गया। जगह-जगह पेड़ टूट कर गिर गए। कालागढ़-भिक्कावाला, कल्लूवाला-वादीगढ़ मार्ग पर यातायात ठप हो गया। कालागढ़ की नई कालोनी में छतों की टीन उड़ गई। बाजार में जाकिर अहमद का मकान छतिग्रस्त हो गया। कासिम अहमद की दुकान पर पेड़ टूट कर गिरने से दुकान में रखा कंफेक्शनरी का हजारों का सामान खराब हो गया। बिजली आपूर्ति ठप होने से पुराना कालागढ़, केंद्रीय कालोनी, नई कालोनी और हाइडिल कालोनी में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। जेई दिनेश कुमार के अनुसार पेड़ गिरने से 33 हजार और 11 हजार की बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कार्बेट टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क के कालागढ़ के उपप्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी ने बताया कि बड़ी संख्या में पेड़ टूट कर गिरने से वनों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

धुमाकोट में आंधी तूफान के चलते कई जगहों पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। ऊर्जा निगम द्वारा दोपहर तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन शंकरपुर फीडर पर पूरी तरह लाइन ठीक नहीं हो पाई है।
यमकेश्वर में बारिश के साथ आई तेज आंधी से प्राकृतिक स्रोत रिचार्ज और गदेरों में पानी बढ़ गया है। साथ ही ठांगर गांव निवासी आनंदी देवी पत्नी स्व. बालकृष्ण के आधे मकान की टीन की छत उड़ गई। पीड़ित ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें