फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती होने के लिए हरिद्वार और देहरादून के 3255 युवाओं ने लगाई दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप कोटद्वार में आयोजित सेना भर्ती रैली के नौवें दिन हरिद्वार जिले की चार और देहरादून जिले की दो तहसीलों के 3255 युवाओं ने भर्ती के लिए दमखम दिखाया। इसमें से 423 युवाओं ने निर्धारित समय में 1600 मीटर दौड़ पूरी कर भर्ती के अगले पायदान पर कदम रखा।
विज्ञापन

मंगलवार को सेना भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत बाजपेयी के मार्गदर्शन में हरिद्वार जिले की भगवानपुर, रुड़की, हरिद्वार, लक्सर और देहरादून जिले की चकराता और ऋषिकेश तहसील के युवाओं की भर्ती हुई। सेना में भर्ती के लिए इन तहसीलों से कुल 4891 युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इसमें से 3255 युवाओं ने भर्ती में प्रतिभाग किया। सोमवार रात के 12 बजे भर्ती के लिए गबर सिंह कैंप भर्ती इंट्री प्वाइंट काशीरामपुर तल्ला में युवाओं की लाइन लग गई थी। करीब एक बजे आर्मी की कड़ी सुरक्षा में भर्ती के लिए युवाओं को गबर सिंह कैंप में प्रवेश दिया गया। शुरुआती चरण में युवाओं के प्रवेशपत्रों की बार कोड स्कैनिंग की गई। बार कोर्ड स्कैन में सही प्रवेशपत्र पाए जाने वाले युवाओं को कैंप के बलवीर स्टेडियम में 1600 मीटर दौड़ के लिए ले जाया गया, जहां पर भर्ती अधिकारियों की निगरानी में 200 के समूह में युवाओं को 1600 मीटर दौड़ के रूप में मैदान के चार चक्कर लगवाए गए। निर्धारित समय में मात्र 423 युवा ही दौड़ पूरी करने में सफल हुए। दौड़ पूरी करने वाले युवाओं को भर्ती की अगली प्रक्रिया में शामिल किया गया।
भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत बाजपेयी ने बताया कि भर्ती के आखिरी दिन 12 जून को देहरादून जिले के त्यूनी, कालसी, देहरादून, डोईवाला और विकासनगर के युवाओं की भर्ती होगी। इसके बाद चयनित युवाओं का मेडिकल टेस्ट होगा। उन्होंने सभी युवाओं से निर्धारित समय पर काशीरामपुर तल्ला स्थित इंट्री प्वाइंट पर पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें