फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालबती चौक से सिद्धबली मंदिर लगा जाम, लोग पेरशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार में रविवार को लालबत्ती चौक से झंडाचौक, मालवीय उद्यान और सिद्धबली मंदिर तक जाम लगा रहा। सड़कों पर वाहन रेंग रेंग कर चले। नो पार्किंग जोन पर बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही और लोग परेशान रहे। ट्रैफिक पुलिस लोगों को जाम से निजात दिलाने में नाकाम रही। कई जगहों पर पुलिस कर्मी भी नदारद रहे।
विज्ञापन

रविवार को कोटद्वार में सेना भर्ती रैली में पहुंचे युवाओं, वीकेंड पर सिद्धबली मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं और लैंसडौन की ओर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। इस कारण सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कौड़िया चेक पोस्ट से लेकर लालबत्ती चौक, झंडाचौक और मालवीय उद्यान पर अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों से मार्ग पर पर्याप्त जगह नहीं मिलने के कारण जाम लगा रहा। सिद्धबली मंदिर पहुंचने वाले लोगों को करीब एक घंटे तक जाम से जूझना पड़ा। स्थानीय निवासी विनोद कुकरेती व उदीत जुयाल का कहना है कि कोटद्वार में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेतरतीब खड़े छोटे-बड़े वाहनों से आए दिन जाम लगा रहता है। इस कारण लोगों का भी सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। कहा कि लालबत्ती चौक, झंडाचौक, मालवीय उद्यान पर ऑटो, टैक्सी, कार चालक अपने वाहनों को सड़क के किनारे बेतरतीब ढंग से खड़ा कर देते हैं, जिससे अन्य वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती। पुलिस प्रशासन की लापरवाही से नगर की यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। पुलिस लोगों को जाम से निजात दिलाने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि कोटद्वार का नजीबाबाद चौराहा (लालबत्ती चौक) बंद होने से देवीरोड से नजीबाबाद रोड जाने वाले बाइक सवार और अन्य वाहनों को डिवाइडर या झंडाचौक की ओर से घूमकर जाना पड़ रहा है, जिससे सड़क पर अनावश्यक ट्रैफिक भी बढ़ रहा है।
उधर, ट्रैफिक इंस्पेक्टर देवेंद्र कपरवाण ने बताया कि नगर क्षेत्र के चौराहों और एनएच पर बेतरतीब से खड़े वाहनों और नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर चालान की कार्रवाई की जा रही है। कोटद्वार में अवैध पार्किंग पर अंकुश लगाने के लिए एनएच पर नियमित चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें