फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजा अर्चना के साथ श्री बालाजी महोत्सव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। श्री बालाजी मंदिर सेवक समिति कोटद्वार की ओर से चार दिवसीय वार्षिक महोत्सव शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने बालाजी के दर्शन किए और सुख शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

शनिवार सुबह हेमवती नंदन बहुगुणा मार्ग स्थित बालाजी मंदिर में मंदिर के संस्थापक दिनेश एलावादी के मार्गदर्शन में बालाजी महोत्सव का शुभारंभ किया गया। आचार्य भाष्करानंद बहुगुणा के सानिध्य में वेद पाठियों पंडित विवेक बहुगुणा, पंडित सुनील काला, पंडित बालमोहन ध्यानी और पंडित प्रेमलाल कंडवाल ने वैदिक मंत्रोचार के साथ बालाजी की पूजा अर्चना की। बतौर मुख्य यजमान उद्योगपति श्रीकृष्ण कंसल ने हवन कुंड में आहुति डाली।
मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद सिंघल ने बताया कि 10 जून को घाटा मेहंदीपुुर राजस्थान के प्रेतराज सरकार गद्दी के महंत धीरजपुरी गोस्वामी के सानिध्य में शाम चार बजे से बालाजी महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसका वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत और लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत शुभारंभ करेेंगे। इस अवसर पर मंदिर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीतेंद्र बोहरा, उपाध्यक्ष अशोक भाटिया, कैलाश चंद्र अग्रवाल, सुरेश बंसल, सचिव पवन जैन, अमित चौधरी, राजीव गुप्ता, संदीप अग्रवाल, तुलसी राम सिंघल, अनिल अग्रवाल व रूचिन सिंघल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें