फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में दर्ज हुई 25 शिकायतें, निस्तारण एक का भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। यहां तहसील में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस महज खानापूर्ति तक ही सिमटा रहा। इस मौके पर दर्ज कुल 25 शिकायतों में से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो पाया। सभी शिकायतें संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण के निर्देश के साथ भेजी गई हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में पेयजल, विद्युत, राजस्व और सिंचाईं से संबंधित मुद्दे छाए रहे। इस मौके पर सिंचाई विभाग से संबंधित तीन, जल संस्थान से संबंधित छह, नगर निगम से संबंधित तीन, यूपीसीएल से संबंधित चार, राजस्व विभाग से संबंधित पांच शिकायतें दर्ज हुईं। जबकि पीडीपीओ, श्रम विभाग, लोनिवि दुगड्डा से संबंधित एक-एक शिकायतें दर्ज हुई। देवभूमि उत्कृष्ट सेवक संघ जन चेतना नंदपुर ने मालन नदी में बाढ़ सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने, क्षेत्र में पेयजल का वितरण सुचारु रूप से कराने, यातायात की व्यवस्था को सुदृढ़ करने, क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने और नगर बस सेवा शुरू कराने, लालपानी निवासी माहेश्वरी देवी ने बीपीएल कार्ड का लाभ देने, हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधक कांता प्रसाद राजपूत ने विद्यालय की सड़क से अतिक्रमण हटाने की मांग उठाई। जनाधिकार मंच के अध्यक्ष आशा राम ने सरकारी स्टैंड पोस्ट को एक व्यक्ति द्वारा अपने घर में लगाए जाने की शिकायत दर्ज कराई। इस मौके पर दर्ज कुल 25 शिकायतों में से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो पाया। इस मौके पर तहसीलदार डबल सिंह रावत, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आनंद रतूड़ी सहित विभिन्न विभागों के 12 अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें