फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सभासद गुड्डू चौहान ने छोड़ा कांग्रेस का दामन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पूर्व सभासद और कांग्रेसी नेता गुड्डू सिंह चौहान ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह से उनका इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद अब कांग्रेस के कार्यकर्ता भी शीर्ष नेताओं पर हमलावर हो गए हैं। इसी क्रम में पूर्व सभासद गुड्डू सिंह चौहान ने भी कोटद्वार में एक शीर्ष नेता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस्तीफे में गुड्डू सिंह चौहान ने कहा कि कोटद्वार में कांग्रेस एक व्यक्ति विशेष के जेब का संगठन बन गया है, जिसके कारण पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान शून्य हो गया है। वर्ष 1994 से लेकर अभी तक गुड्डू सिंह चौहान कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों में रहे हैं। अविभाजित उत्तर प्रदेश के समय में वह यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव रहे। इसके अलावा पांच बार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पद पर भी रहे, जबकि वे एक बार सभासद भी चुने गए। वह उत्तराखंड निकाय सभासद महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी आशा चौहान कांग्रेस के चिह्न पर पार्षद निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से उनका इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें