फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवानी, सोनाली, गौरी, खुशी और पल्लवी रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लैंसडौन। लैंसडौन ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (लोसा) की ओर से जीजीआईसी में पर्यावरण संरक्षण, कन्या भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत विषयों पर चित्रकला प्रदर्शनी व वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में जीजीआईसी की शिवानी और सोनाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी जयहरीखाल रामेश्वरी बढ़वाल ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की बहुमुखी प्रतिभा का विकास इन प्रतियोगिताओं के आयोजन से ही संभव है। लोसा की ओर से आयोजित सीनियर वर्ग की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर हुई वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में जीजीआईसी की शिवानी, सोनाली ने प्रथम, जीजीआईसी की आंचल ने द्वितीय,जीजीआईसी की काजल व अलका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन लोसा द्वारा जीजीआईसी में किया गया था। सांत्वना वर्ग में जीजीआईसी की शिवानी नेगी, तनीषा, दीक्षिता रहे।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग की स्वच्छता विषय पर हुई वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में जीजीआईसी की गौरी, नेहा नेगी,पूजा क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। पर्यावरण विषय पर हुई सीनियर वर्ग की वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में आर्मी स्कूल की खुशी चौहान और पल्लवी जोशी ने प्रथम स्थान पाया। अभिनव विद्यालय जयहरीखाल के किशन चंद्र व अंजलि ने द्वितीय स्थान पाया।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में कैंट स्कूल के रमेश ने प्रथम, राइंका जयहरीखाल की मंजू नेगी ने द्वितीय, केंद्रीय विद्यालय के निखिल रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राइमरी वर्ग में जीजीआईसी की रौनक, नसरीन, साजन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर लोसा के अध्यक्ष डा. एसपी नैथानी, भावना वर्मा, अनिल बौंठियाल, देवेंद्र नैथानी, नर्बदा गुसाईं, ललिता डियूंडी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें