फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम घोषित न होने से भड़के छात्र, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्राओं ने विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम घोषित नहीं होने पर श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। शनिवार को छात्र नेता सौरभ पांडेय के नेतृत्व में छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि बीएससी व बीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर में हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया है। ऐसी स्थिति में छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही स्नातक व स्नातकोत्तर की द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं भी समाप्त होने वाली हैं। बावजूद इसके अभी तक स्नातक और स्नातकोत्तर की कई परीक्षाओं का परिणाम घोषित नहीं किया गया। छात्रों ने चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो छात्रों को मजबूरन आंदोलन की राह पकड़नी पड़ेगी। इस मौके पर छात्रसंघ उपाध्यक्ष सोहन सिंह, रोहित सिंह नेगी, तरुण ईष्टवाल, सचिन, विशाल रस्तोगी, दीपक बिष्ट, चिराग भाटिया, विकास सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें