कोटद्वार। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल स्तर पर हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटद्वार की अंजलि राणा ने 91.4 प्रतिशत और इंटर कालेज कांडाखाल (लंगूर) की हिमानी देवली ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। विद्यालय प्रशासन ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।
हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी के प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह ने बताया कि अंजलि राणा ने हाईस्कूल में 457 अंक प्राप्त कर न केवल अपने अभिभावकों बल्कि विद्यालय का भी नाम रोशन किया। इसी विद्यालय की शिवानी तोमर 82.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूूसरे स्थान पर रही। उधर, इंटर कालेज कांडाखाल के शिक्षक सोमप्रकाश कंडवाल ने बताया कि विद्यालय की हिमानी देवली ने हाईस्कूल में 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया, जबकि तानिया देवली 87.8 प्रतिशत और मोनिका लखेड़ा 86.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। इसी विद्यालय की विज्ञान वर्ग की छात्रा साक्षी तोमर ने 12वीं की परीक्षा में विद्यालय में सर्वाधिक 77 प्रतिशत अंक हासिल किए।