फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रुप गेम्स में पूर्वी, अविका, अनन्या रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। एमकेवीएन इंटरनेशनल शिब्बूनगर में चल रहे दस दिवसीय समर कैंप में मंगलवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ग्रुप्स ग्रेम्स में पूर्वी कादियान, अविका तोमर व अनन्या असवाल अपने-अपने ग्रुपों में अव्वल रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को समर कैंप में नृत्य, क्राफ्ट, पेंटिंग और थंब पेंटिंग का आयोजन किया गया। क्राफ्ट में बच्चों ने पेपर फिश बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। लेडी-फिंगर पेंटिंग और थंब पेंटिंग में बच्चों ने बड़े उत्साह से प्रतिभाग किया। क्राफ्ट वर्क में बच्चों ने खूबसूरत पेपर शर्ट और टाई बनाई। ग्रुप गेम्स में गणित, तर्कशक्ति पर आधारित पहेलियां और पजल गेम्स का आयोजन किया गया। बीट्स का प्रयोग करते हुए बच्चों ने सुंदर मालाएं बनाईं व बाल और बकेट गेम्स खेले गए। इसी क्रम में छोटे-छोटे बच्चों को सर्कल पैटर्न में खड़ा कर समय की जानकारी दी गई। ग्रुप प्रथम में पूर्वी कादियान ने प्रथम, नीलाक्ष ने द्वितीय व सार्थक गोयल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अनुभवी नेगी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
ग्रुप द्वितीय में अविका तोमर प्रथम, विदुषी राणा द्वितीय और श्रीनिका राणा ने तृतीय स्थान पाया, जबकि तनीशा भंडारी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। ग्रुप तृतीय में अनन्या असवाल प्रथम, छवि द्वितीय व आरोही पांडेय तृतीय स्थान पर रहे, जबकि केनिशा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर विद्यालय की डायरेक्टर सिंधु कोठारी, सोनम पंत कोठारी, प्रधानाचार्या रंजना वर्द्धन, पुष्पा आर्य, मंजू असवाल, मीना रावत, ममता नेगी, गीता रावत, शीतल कोटनाला, हेमवंती, अंबिका जदली, मधुबाला, सोमा दत्ता, नीलम, रेखा, संगीता व रानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें