फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम की व्यवस्थाओं के लिए लोगों ने तहसील में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के मोटाढांक स्थित मिनी स्टेडियम की बदहाली से नाराज क्षेत्रीय पार्षद और लोगों ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने खेल मंत्री के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बदहाल स्टेडियम की मरम्मत कराने के साथ ही खेलों के प्रशिक्षकों की नियुक्त करने की मांग की।
सोमवार को मोटाढाक के पार्षद सौरव नौडियाल के नेतृत्व में भाबर क्षेत्र के पार्षद और युवा तहसील पहुंचे। उन्होंने मोटाढांक स्थित मिनी स्टेडियम की दशा सुधारने के लिए प्रदर्शन किया। इस अवसर पर लोगों ने खेल विभाग पर भाबर खेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि भाबर क्षेत्र के 15 वार्डों की आबादी 50 हजार है। ऐसे में क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार द्वारा मोटाढांक में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया गया था लेकिन, देखरेख के अभाव में स्टेडियम खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। यहां खेल के कोच नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को 25 किमी. दूर कोटद्वार स्टेडियम जाना पड़ता है। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ी स्टेडियम नहीं जा पाते हैं। भाबर क्षेत्र के अनेक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अनेक खेलों में प्रतिभाग किया है। इसलिए भाबर क्षेत्र के एकमात्र स्टेडियम को अपग्रेड किया जाना जरूरी है। उन्होंने स्टेडियम की मरम्मत करने, स्टेडियम का नाम शहीद मुकेश बिष्ट के नाम करने, स्टेडियम में बॉक्सिंग, एथेलेटिक्स, फुटबाल आदि के प्रशिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पार्षद सौरभ नौटियाल, कुलदीप रावत, कमल नेेगी, मनोज पांथरी, राकेश बिष्ट, शांतनु थपलियाल, अमित नेेगी, उजागर पुंडीर, शुभम सुंद्रियाल, रवि कश्यप, आशीष रौतेला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें