फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और बाइक की भिड़ंत में सेना के जवान समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिद्धबली मंदिर के समीप बाइक और ट्रक की भिड़ंत में बाइक सवार सेना के जवान समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को यहां बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने सेना के जवान की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सेना का जवान संदीप सिंह पुत्र ध्यान सिंह यहां सीएसडी कैंटीन में तैनात है। सोमवार दोपहर वह दुगड्डा की ओर जा रहा था। इस दौरान तिलवाढांग चौकी के समीप उसकी बाइक को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में संदीप सिंह और कलालघाटी निवासी प्रियंका गुसाईं (20) पुत्री गुरुदयाल सिंह गुसाईं घायल हो गए। घायलों को यहां बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने जवान संदीप सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें