सतपुली। पोखड़ा ब्लॉक के अन्तर्गत ग्राम घड़ियाल में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। सीनियर वर्ग में अतुल और जूनियर वर्ग में राहुल ने बाजी मारी।
सोमवार को ग्राम घंडियाल में आयोजित सीनियर वर्ग की 21 किमी मैराथन दौड़ पोखड़ा से मां नंदा देवी घंडियाल तक आयोजित हुई, जिसमें अतुल ने प्रथम, आशीष ने द्वितीय और जगमोहन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की 11 किमी मैराथन दौड़ लियाखाल से मां नंदा देवी घंडियाल तक आयोजित हुई, जिसमें राहुल प्रथम, अमन द्वितीय और संदीप तृतीय स्थान पर रहे। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम चौबट्टाखाल सौरभ असवाल एवं तहसीलदार दिनेश चंद्र पोखरियाल ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इससे पूर्व मैराथन दौड़ को ब्लॉक प्रमुख पोखड़ा सुरेन्द्र सिंह रावत, सुंदर सिंह चौहान व पुष्कर जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर राजीव बदूणी, शशिधर बदूणी, रेखा सुंदरियाल आदि मौजूद रहे।