फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धबाबा मंदिर में की हनुमान, शिव, दुर्गा मूर्ति स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के झंडीचौड़ पूर्वी के पौराणिक सिद्धपीठ में चल रहे तीन दिवसीय मेले का हनुमान मूर्ति स्थापना व भंडारे के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सिद्घबाबा को सवा मन का रोट चढ़ाया।
विज्ञापन

तीन दिनों तक चले श्री सिद्धबाबा मेले के अंतिम दिन शुरूआत पिंडी महायज्ञ से हुई। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रों के साथ सिद्धबाबा मंदिर में हनुमान, शिव, दुर्गा माता की मूर्ति स्थापित की। उन्होंने बाबा को उनका प्रिय भोजन गुड़ बना सवा मन का रोट चढ़ाया, जिसका प्रसाद बनाकर भक्तों के बीच बांटा गया। इससे पूर्व बाबा के जागर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। बाबा के जागरों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा और हर ओर बाबा की जय-जयकार होने लगी। बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई थी। इस अवसर पर सिद्धबाबा मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद, पार्षद सुखपाल शाह, प्रेम बल्लभ, शशि बल्लभ, ओमप्रकाश, कांता प्रसाद, चंद्रपाल सिंह, योगेश चौहान, दीपचंद, धर्मेंद्र प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें