फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्प उत्पादन में उद्यान विभाग कोटद्वार के तीन किसानों ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तराखंड की ओर से राजभवन देहरादून में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी मेें उद्यान विभाग कोटद्वार कार्यालय के अंतर्गत तीन कृषकों के अव्वल स्थान प्राप्त करने पर कार्यालय में कर्मचारियों ने खुशी जताई।
विज्ञापन

उद्यान विशेषज्ञ डा. एसएन मिश्रा ने बताया कि 09 और 10 मार्च को को देहरादून स्थित राजभवन में पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। जिसमें कोटद्वार कार्यालय से गुलदावदी पुष्प उत्पादन प्रतियोगिता में अनूप डबराल निवासी उदयरामपुर कोटद्वार ने प्रथम, गुलाब पुष्प उत्पादन में विद्या सागर निवासी गंगाभोगपुर यमकेश्वर ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। जबकि गुलाब पुष्प उत्पादन में जगदीश प्रसाद निवासी गंगाभोगपुर मल्ला यमकेश्वर निवासी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रदेश के राज्यपाल ने तीनों किसानों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें