फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। कोटद्वार के बीईएल रोड पर बृहस्पतिवार रात हुए हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम बीईएल रोड पर सुखरो पुल के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर बाइक के आगे चल रही एक ट्रैक्टर ट्राली से जा भिड़ी। दुर्घटना में सिगड्डी के अंबेडकरनगर, लोकमणिपुर निवासी हरेंद्र सिंह उर्फ सोनू (28) पुत्र जीतराम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए बेेस अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश ले जा रहे थे, जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पार्षद जगदीश सिंह मेहरा ने बताया कि बुधवार को हरेंद्र की बहन के ससुर का देहांत हो गया था। बृहस्पतिवार को वह नजीबाबाद अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद देर शाम को घर लौट रहा था। इस दौरान बीईएल के सामने दुर्घटना हो गई। उन्होंने बताया कि हरेंद्र का एक वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था और पिछले माह ही उसका बेटा हुआ है। हरेंद्र की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। परिजनों ने शुक्रवार सुबह हरिद्वार में हरेंद्र का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें