फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंसडौन-गुमखाल तिराहे पर खाई में शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। जयहरीखाल। लैंसडौन-गुमखाल तिराहे से करीब 60 मीटर की दूरी पर खाई में एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लैंसडौन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेज दिया है। मृतक राजेश उत्तरांचल बैंक में कार्यरत था।
विज्ञापन

कोतवाल एमपी पूर्वाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को लैंसडौन-गुमखाल तिराहे के निकट शव के मिलने की सूचना दी। जांच और पूछताछ के बाद शव की शिनाख्त सतपुली निवासी राजेश (27) पुत्र अमीन चंद्र के रूप में हुई है। वह उत्तरांचल ग्रामीण बैंक लैंसडौन में मैसेंजर के पद पर कार्यरत था और जयहरीखाल में किराए पर रहता था। उन्होंने बताया कि मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं। संभवतया खाई में गिरने के कारण उसकी मौत हुई। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें