फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र में मोदी सरकार के चार साल रहे बेमिसाल: दिलीप रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
धुमाकोट। केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा संगठन ने हर विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इस क्रम में लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा संगठन ने रिखणीखाल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें विधायक दिलीप रावत ने भाजपा सरकार की चार साल की उपलब्धियों पर चर्चा की।
विज्ञापन

रिखणीखाल ब्लाक के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने कहा कि संगठन द्वारा मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों का आकलन किया जा रहा है। उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, मुद्रा योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं केंद्र सरकार की ओर से संचालित की गई है। विधायक दिलीप रावत ने नौ लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन वितरित किए। कार्यक्रम में रिखणीखाल भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश देवरानी, पूर्व अध्यक्ष सैन सिंह नेगी, जयहरीखाल मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र नेगी, जिला महामंत्री सूर्यदेव शाह, बूथ संपर्क अभियान के पौड़ी प्रभारी मोहन सिंह नेगी, चंद्रकांत द्विवेदी, ललित पटवाल, सुरेंद्र प्रताप, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एमडी रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें