फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालवीय उद्यान में योग सप्ताह का आगाज, 21 जून तक हर रोज होगा योगाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि परिवार की पहल पर विश्व योग दिवस को योग सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। पहले दिन साधकों को आठ प्रणायाम और कठिन आसनों का अभ्यास भी कराया गया।
विज्ञापन

योग सप्ताह का शुभारंभ मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन पंवार, विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस सचिव कृष्णा बहुगुुणा, विकास अग्रवाल ने किया। योग सप्ताह के पहले दिन मंडल प्रभारी अमित सजवाण ने साधकों को योगाभ्यास करवाया। बताया कि योग सप्ताह के तहत 21 जून तक मालवीय उद्यान में प्रतिदिन योगाभ्यास कराया जाएगा। रविवार 17 जून को दौड़ेगा कोटद्वार के तहत मैराथन दौड़ आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोग प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त 19 और 20 जून को पावर प्राण योगाभ्यास का आयोजन होगा। डा. विश्वपाल जयंत आधुनिक भीम योगाभ्यास को कराएंगे। 19 जून को योग आसनों की प्रतियोगिता होगी। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुसार विश्व योग दिवस पर योगाभ्यास कराया जाएगा। इस मौके पर जिला प्रभारी विजय नौटियाल, दिनेश जुयाल, जितेंद्र काला, डा. रवि नेगी, विजय भाटिया, विजयपाल नेगी, मनीष घनशाला, सचिन माहेश्वरी, देवेंद्र रावत, जिला मीडिया प्रभारी अन्जू सिंह, शकुंतला रावत, यशोदा गुर्साइं, रूपा रावत, रश्मि, ऊषा असवाल, आशा रावत, बीना रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें