कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में करियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। सोमवार को महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में होटल मैनेजमेंट संस्थान के प्राचार्य विजय जोशी ने छात्र-छात्राओं को होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाने पर बल दिया। न्यूट्रीशन स्पेशलिस्ट डा. संदीप रावत ने छात्र-छात्राओं को संतुलित पोषण के द्वारा सेहतमंद रहने के तरीके बताएं। प्राचार्य डा. एमएस रौतेला ने छात्र-छात्राओं को अपने कैरियर के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कार्यशाला में डा. सीमा श्रीवास्तव, पुष्पाजंलि आर्य, सुनीता नेगी, नीता भट्ट, शोभा रावत आदि उपस्थित रहे।