कोटद्वार। भारतीय नववर्ष विक्रमी संवत-2075 की पूर्व संध्या पर शनिवार को नगर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य नागरिक समारोह शाम पांच बजे मालवीय उद्यान में आयोजित होगा।
समिति के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा राष्ट्रीय गौरव का दिन है। इसी दिन ब्रहमा जी ने सृष्टि की रचना की। कहा कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर नगर में भव्य झांकी और शोभायात्रा निकाली जाएगी। अपराह्न तीन बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम चार बजे मालवीय उद्यान में नववर्ष के स्वागत में नागरिक समारोह आयोजित गया है। इस अवसर पर जौनसार क्षेत्र के प्रसिद्ध लोक कलाकार नंदलाल भारती के निर्देशन में भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर चंद्रप्रकाश नैथानी, डा. पद्मेश बुड़ाकोटी, राजगौरव नौटियाल, अमित सजवाण, हरिचरण चतुर्वेदी, महानंद ध्यानी, रश्मि राणा, विनीता भट्ट, लता बिष्ट, डा. चंद्रमोहन बड़थ्वाल, एससी थपलियाल, पीएल खंतवाल, योगंबर सिंह रावत, सुरेंद्र लाल आर्य, सत्यनारायण नौटियाल, विकास देवरानी, शशिभूषण अमोली आदि मौजूद थे।