फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के खाई में गिरने से एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर। तहसील बिथ्याणी के पास लक्ष्मणझूला-कांडी-दुगड्डा मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह एक ट्रैक्टर के खाई में गिरने से उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक बुरी तरह घायल हो गया। घायल को ऋषिकेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़ पांच बजे दो ट्रैक्टर सहारनपुर से कस्याली खोबरा मार्ग पर कार्य करने के लिए जा रहे थे। इसमें से एक ट्रैक्टर बिथ्याणी के पास 100 मीटर खाई में गिर गया। उसमें सवार श्रमिक ग्राम घतोली मुगल जिला सहारनपुर निवासी 21 वर्षीय जॉनी पुत्र शेर अली की मौके पर मौत हो गई, जबकि इसी गांव का 25 वर्षीय मुलब्बर पुत्र नानू घायल हो गया।

कोटद्वार। लैंसडौन-दुगड्डा मार्ग पर दो कारों की आपसी भिड़ंत में कोटद्वार निवासी पांच शिक्षकों सहित दो अन्य घायल हो गए। घायलों का राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

कोटद्वार से शिक्षकों को लेकर एक कार लैंसडौन जा रही थी। तभी करीब आठ बजे फतेहपुर-फरसुला के बीच विपरीत दिशा से आ रही कार की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें कार में सवार शिक्षक जौनपुर निवासी सुमनलता, पदमपुर निवासी गिरीश चंद्र ध्यानी, शिवपुर निवासी ललित मोहन, जानकीनगर निवासी ब्रह्मानंद बलोदी और सिताबपुर निवासी कुलदीप कुमार घायल हो गए। उधर, लैंसडौन से कोटद्वार आ रही कार में सवार ग्राम कुतुबपुर मीरापुर यूपी निवासी कर्मवीर और पूर्णिमा चौधरी भी घायल हो गए। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार में डाक्टरों ने पदमपुर निवासी शिक्षक गिरीश चंद्र ध्यानी की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती कर दिया। शेष को प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें