फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलूनी स्कूल और एमकेवीएन बने ताइक्वांडो चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता के अंडर-17 में बलूनी पब्लिक स्कूल और अंडर-14 में एमकेवीएन स्कूल चैंपियन रहा। बलूनी क्लासेज की निदेशक अभिलाषा भारद्वाज ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन

सोमवार को मोटाढाक तल्ला स्थित विद्यालय परिसर में ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई।
इसमें क्षेत्र के 14 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया। अडंर-17 में बलूनी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों के पंच के सामने अन्य विद्यालय के खिलाड़ी टिक नहीं पाए। बलूनी के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए निर्णायकों ने बलूनी क्लासेस को चैंपियन घोषित किया, जबकि स्कॉलर एकेडमी को दूसरा और ईटी एकेडमी को तीसरा स्थान दिया गया। अंडर-14 में एमकेवीएन स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि आरपी पब्लिक स्कूल द्वितीय और हेड हेरिटेज एकेडमी की टीम तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर रोशन भारद्वाज, स्कूल के प्रधानाचार्य अनुज शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें