फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौड़िया से सिद्धबली तक अतिक्रमणमक्त होगा हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नेशनल हाईवे खंड धुमाकोट जल्द ही शहर में अपनी सड़क को चिह्न्ति करेगा। एनएच ने कौड़िया चेक पोस्ट से लोनिवि कॉलोनी सिद्धबली तक सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराने की कवायद शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को जैसे ही एनएच प्रशासन की ओर से हाईवे की पैमाइश शुरू कराई गई, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

एनएच के सहायक अभियंता आरके असवाल ने बताया कि डिविजन की ओर से कोटद्वार शहर में यूपी बॉर्डर से लेकर लोनिवि कॉलोनी तक सड़क की नए सिरे से पैमाइश की जा रही है ताकि मौजूदा सड़क की धरातलीय स्थिति और अतिक्रमण के हालात की जानकारी लग सके।
बृहस्पतिवार को पहले चरण में कौड़िया चेक पोस्ट से पैमाइश का कार्य कराया गया है। इसका उपयोग भविष्य में शासन की ओर से सड़क के चौड़ीकरण के लिए मिलने वाले दिशा निर्देशों के तहत किया जाएगा। अवर अभियंता अरविंद जोशी ने बताया कि शहर में 18 मीटर और अन्य स्थानों पर 24 मीटर सड़क वर्तमान में है। कई स्थानों पर अतिक्रमण भी है, जिसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें