फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों की मदद को पुलिस ने बढ़ाया हाथ, 45 परिवारों को दी रजाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सर्दियों के मौसम को देखते हुए पौड़ी पुलिस जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आई है। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को गरीब परिवारों के 45 लोगों को घर-घर जाकर रजाइयां बांटी हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार डा. हरीश वर्मा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को 45 गरीब परिवारों के यहां जाकर उन्हें रजाइयां बांटी गईं। एएसपी ने कहा कि सर्दियों में कई असहाय गरीब परिवारों के पास सर्दी से बचने के लिए साधन नहीं होते, जिसे देखते हुए पुलिस ने यह अभियान चलाया है। इस सर्दी में 500 परिवारों की मदद करने का लक्ष्य रखा गया है। बृहस्पतिवार को काशीरामपुर तल्ला-मल्ला, कौड़िया समेत कई क्षेत्रों में पुलिस टीम ने जाकर रजाइयां वितरित कीं। कहा कि रजाई वितरण अभियान के साथ-साथ सीनियर सिटीजनों से भी घर-घर जाकर हालचाल जाना। सीनियर सिटीजनों से मुुलाकात करते हुए कहा कि उन्हें यदि किसी प्रकार की कोई दिक्कत आती है तो वे पुलिस के उच्चाधिकारियों को सूचित कर सकते हैं। पुलिस उनके सहयोग के लिए तत्काल प्रभाव से पहुंचेगी। सीनियर सिटीजन अपने क्षेत्र के बीट पुलिसकर्मियों का नंबर भी अपने पास रखें और उन्हें भी सूचना दे सकते हैं। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यूएस जिमिवाल समेत कई पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

-फोटो
असहाय परिवारों को पुलिस ने बांटी रजाइयां
दुगड्डा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी जगतराम जोशी के निर्देश पर दुगड्डा पुलिस ने असहाय निर्धन परिवारों को सर्दी के मौसम से बचाव के लिए रजाइयां प्रदान की। दुगड्डा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक खजान सिंह चौहान ने बताया कि अभियान के तहत पहले दिन बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र में तीन असहाय एवं निर्धन परिवारों को उनकी माली स्थिति देखते हुए सर्दी से बचने के लिए रजाइयां दी गईं। कहा कि पुलिस का यह प्रयास रहेगा कि असहाय लोगों को सर्दी के मौसम में ठंड से परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें