फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस ग्रैंड इंटरनेशनल में देश का प्रतिनिधित्व करेगी अनुकृति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लैंसडौन। वियतनाम में 6 अक्तूबर से शुरू होने जा रही मिस ग्रैंड इंटरनेशनल प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली लैंसडौन की अनुकृति गुसाईं के पक्ष में उसके परिजनों ने वोट करने की अपील की है। अनुकृति की मां नर्बदा, पिता उत्तम गुसाईं और बहन अवन्तिका ने लोगों से इस बाबत संपर्क किया।
नर्बदा ने बताया कि वियतनाम में 6 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक प्रतियोगिता चलेगी। अनुकृति ने प्रतियोगिता में स्थान बनाने के लिए पूरी मेहनत की है। अनुकृति 4 अक्तूबर को मुंबई से वियतनाम के लिए रवाना होगी। 6 अक्तूबर से होने वाली प्रतियोगिता में 120 देशों की सुंदरियां हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का विषय ब्यूटी विद परपज है। बताया कि अनुकृति को वोट करने के लिए मिस ग्रैंड इंटरनेशनल के फेसबुक लिंक पर जाकर वोट और शेयर किया जा सकता है। वोट के लिए प्रतिभागी को एक, जबकि शेयर करने पर पांच अंक मिलेंगे। वोटिंग 6 अक्तूबर से शुरू होगी। वोटिंग में सबसे ज्यादा अंक पाने वाले पांच प्रतिभागियों को मिस गैंड इंटरनेशनल के अध्यक्ष नवत आटरागिसिल के साथ भोजन करने और मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2016 की विजेता अरोसका के साथ टीवी शो में बातचीत करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर लैंसडौन की बाला अनुकृति के पक्ष में निवर्तमान कैंट उपाध्यक्ष डॉ. एसपी नैथानी, स्वर संस्था की अध्यक्ष उषा नैथानी, लता खंडेलवाल, रजनी वर्मा ने लोगों से अनकृति के उसके पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट और सपोर्ट की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें