फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत सिंह पटवाल दसवीं बार बने जीएमओयू के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड की सबसे बड़ी परिवहन कंपनी गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड (जीएमओयू) की संचालक मंडल की बैठक में शुक्रवार को जीत सिंह पटवाल को दसवीं बार अध्यक्ष चुन लिया गया। पुन: अध्यक्ष बनते ही उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। बैठक में कंपनी की कई उपसमितियों का गठन किया गया है। इससे पूर्व इस वर्ष निर्वाचित होकर आए तीन संचालकों ने शपथ ग्रहण कर कार्यभार संभाला।
विज्ञापन

स्टेशन रोड स्थित जीएमओयू के मुख्यालय में शुक्रवार को हुई संचालक मंडल की बैठक में नए संचालक यशवंत सिंह नेगी, महावीर सिंह रावत और नरेंद्र सिंह भंडारी ने शपथ ग्रहण की। इसके बाद भास्करानंद भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई संचालक मंडल की बैठक में अध्यक्ष पद के लिए जीत सिंह पटवाल का नाम प्रस्तावित किया गया। विपिन सिंह के प्रस्ताव का नरेंद्र सिंह भंडारी ने अनुमोदन किया। इसके बाद जीत सिंह पटवाल 10वीं बार जीएमओयू के निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए। नए अध्यक्ष ने जीएमओयू के कारोबार को बढ़ाने और गढ़वाल की जनता को बेहतर यातायात सुविधा प्रदान करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर यातायात समिति में विपिन सिंह चंद, पर्यटन समिति में नंदन सिंह चौहान, वित्त समिति में भास्करानंद भारद्वाज और पेट्रोल समिति में नरेंद्र सिंह नेगी को अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो समाचार
शुभ रात्रि
चंद्रमोहन शुक्ला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें