फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कण्वाश्रम मोटर पुल का पुश्ता ढहने लगा, कटाव से खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कण्वाश्रम/कोटद्वार (ब्यूरो)। कण्वाश्रम में दो साल पहले ही बनकर तैयार हुए 72 मीटर स्पान के मोटर पुल को मालन नदी से कटाव का खतरा पैदा हो गया है। भारी बारिश से जहां मोटर पुल का पुस्ता ढह गया है, वहीं सुरक्षा दीवार भी बह गई है। आनन-फानन में अब विभाग वायर क्रेट लगाकर सुरक्षा की कवायद में जुट गया है। मालन नदी में अवैध खनन से भी पुल को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

कण्वाश्रम में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने और मालन नदी में आरपार जाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2009 में 72 मीटर स्पान के मोटर पुल की स्वीकृति प्रदान की थी। वर्ष 2010 में इस पुल का निर्माण शुरू हुआ और दो साल पहले ही यह बनकर पूरा हो सका। लोनिवि दुगड्डा की ओर से मोटर पुल की मजबूती के लिए पुस्तों के साथ ही नदी की ओर से सुरक्षा दीवार का भी निर्माण कराया गया था, लेकिन यह सुरक्षा दीवार ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकी। मानसून की शुरुआती बारिश में पुल के पुस्ते दरकने लगे हैं। पुल की सुरक्षा के लिए नदी में बनाई गई सुरक्षा दीवार भी बह चुकी है। नदी में चल रहा अवैध खनन पुल के नीचे तक पहुंच गया है, जिससे पुल पर भी खतरा मंडराने लगा है। जल्द ही पुस्ते के निर्माण के साथ ही सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई तो इस बरसात में पुल कभी भी धराशायी हो सकता है।

कण्वाश्रम मोटर पुल के पुस्तों और सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए 43 लाख रुपये का आगणन तैयार कर शासन को भेजा गया है। नदी की ओर से हो रहे कटाव को देखते हुए पुल की सुरक्षा के लिए वायर क्रेट लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एलएस रावत, सहायक अभियंता लोनिवि दुगड्डा।

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें