राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवराजपुर में आयोजित समर कैंप के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन (एआईएफ) के सीईओ एलेक्स काउंट उत्तराखंड की संस्कृति के कायल हो उठे। विद्यालय में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने उत्तराखंडी लोकगीत और संगीत की सराहना की।
मंगलवार को विद्यालय में चले 10 दिवसीय समर कैंप का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि अमेरिकी सीईओ एलेक्स काउंट ने सरकारी स्कूलों में डिजिटल एजुकेशन को बढ़ावा देने की बात कही।
कहा कि उनका फाउंडेशन हंस कल्चरल सेंटर के सहयोग से राज्य में डिजिटल एजुकेशन बढ़ाने के लिए टीचर्स एजुकेशन कार्यक्रम संचालित कर रहा है। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना गीत, स्वागत गीत और गढ़वाली संस्कृति पर आधारित लोकनृत्यों की सराहना की।
इससे पूर्व विद्यालय की प्रधानाचार्य बीना मित्तल, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने अमेरिकी सीईओ का स्वागत किया। समर कैंप में शामिल 38 बच्चों को सिंगिंग, डांसिंग, क्राफ्ट और फोटोग्राफी के गुुर सिखाए गए।
इस मौके पर एआईएफ के मुख्य कार्यक्रम प्रभारी साजित मैनन, कार्यक्रम संयोजक सुधीर, रोहिणी राय, कोआर्डिनेटर वीरेंद्र कुमार, अमित जखमोला, भुवन ध्यानी, कमलेश शाह व सुरेंद्र आदि मौजूद थे।