हरेला और झुमैलो कार्यक्रम 15 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। डीएम चंद्रशेखर भट्ट ने ‘झुमैलो नृत्य प्रतिस्पर्धात्मक प्रतियोगिता’ आयोजित कराने व कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी संस्कृति विभाग को सौंपी है।
डीएम ने आओ मनाएं हरेला गाएं झुमैलो कार्यक्रम के तहत सभी बीडीओ को 15 जुलाई को प्रेक्षागृह हॉल में आयोजित कार्यक्रम में एक-एक महिला व युवक मंगलदलों को प्रतिभाग कराने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि ग्रामसभा स्तर पर हरेला चयनित होने पर एक वर्ष तक पांच सौ रुपये प्रतिमाह पुरस्कार राशि दी जाएगी। झुमैलो नृत्य प्रतिस्पर्धात्मक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले महिला व युवक मंगलदलों व सक्रिय महिला दलों को मंच प्रस्तुति के लिए दो सौ रुपये प्रति कलाकार मानदेय व वाहन किराया भत्ता भी दिया जाएगा। ब्यूरो