फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान पर्स और मोबाइल चोरी होने पर भड़के छात्र किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में परीक्षा के दौरान पर्स, मोबाइल और पैसे चोरी होने से आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने कालेज में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो छात्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं सोमवार को महाविद्यालय में एकत्र हुए। यहां उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। छात्र नेता सौरभ पांडेय ने कहा कि गत दो वर्ष से परीक्षा के दौरान लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन महाविद्यालय प्रशासन और पुलिस प्रशासन चोरी की घटनाओं को रोकने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा सके हैं। चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में दूरदराज के पर्वतीय इलाकों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा देने पहुंचते हैं, लेकिन महाविद्यालय प्रशासन द्वारा उनके सामान की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो छात्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
प्रदर्शन करने वालों में अंजलि मेहरा, ममता, शिवानी मेहरा, आकांक्षा, आरती बिष्ट, मानसी, चिराग भाटिया, अकुल शाह, हिमांशु वेदवाल, नरेश कोटनाला व अविनाश नैथानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दो छात्राओं के मोबाइल और पर्स चोरी
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को परीक्षा देने आई दो छात्राओं के पर्स और मोबाइल चोरी हो गए। पीड़ित छात्राओं की ओर से महाविद्यालय प्रशासन को अवगत कराया गया है। सिगड्डी निवासी अंजलि मेहरा और ममता सोमवार को महाविद्यालय में पेपर देने पहुंची थीं। परीक्षा से पूर्व प्राध्यापकों द्वारा परीक्षार्थियों के मोबाइल और पर्स परीक्षा कक्ष के बाहर रखवा दिए गए। दोनों छात्राओं ने भी अपने पर्स और मोबाइल बाहर रख दिए थे। परीक्षा खत्म होने के बाद जब दोनों बाहर पहुंचीं तो उनके पर्स और मोबाइल गायब थे। छात्राओं ने बताया कि उनके मोबाइल, पर्स, 1500 रुपये और जरूरी कागजात चोरी हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें